Dehradun NewsBig News

देहरादून गोलीकांड : CM ने ली अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक, जमीन खरीदने वालों के बैक ग्राउंड जांच के दिए निर्देश

रवि बडोला हत्याकांड मामले के जनता के बढ़ते आक्रोश के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने वालों का बैक ग्राउंड जांच करने के निर्देश दिए

जमीन खरीदने वालों के बैकग्राउंड जांच के दिए निर्देश

रवि बडोला हत्याकांड मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने वालों का बैक ग्राउंड जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वेरिफिकेशन ड्राइव भी सख्ती से चलाने के निर्देश दिए।

देवभूमि में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। विकासशील प्रदेश के लिए कानून व्यवस्था महत्वपूर्ण है। बता दें हत्याकांड मामले में पूर्व में भी सीएम धामी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें