Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में कब आएगा मानसून ? मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया पूर्वानुमान, पढ़ लें लेटेस्ट अपडेट

प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। आलम ये है की मैदानी इलाकों में तापमान 42 के पार पहुंच चुका है। जिसके चलते आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया लू का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 17 जून के बाद मौसम करवट बदल सकता है।

उत्तराखंड में कब आएगा मानसून ? When will monsoon arrive in Uttarakhand?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 17 जून के बाद मौसम बदलने के आसार हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 जून से प्रदेश में प्री– मानसून की शुरुआत होने जा रही है। जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला शुरू होने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दी यात्रियों को ये सालाह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार उत्तराखंड में मानसून 25 जून के बाद पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के आसपास ही है।मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि इन दिनों चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद लैंड स्लाइड का खतरा बना रहता है। ऐसे में मौसम वैज्ञानकों ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मौसम का अपडेट देख कर ही प्लान बनाने की सलाह दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें