Rudraprayag NewsBig News

रुद्रप्रयाग हादसे में नौ यात्रियों की मौत, कई घायल, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

रुद्रप्रयाग में हुए हादसे में नौ यात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाया जाएगा।

सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि ‘ जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।’

हादसे में नौ यात्रियों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान वाहन में 22 यात्री सवार थे। हादसा रुद्रप्रयाग शहर से करीब पांच किलोमीटर आगे बद्रीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास यात्रियों से भरा टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

एसपी ने संभाली कमान

हादसे की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने पुलिस बल के साथ खुद मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कमान संभाली। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में चालक समेत 22 लोग सवार थे, जिनमें से 14 घायलों को स्ट्रैचर की सहायता से सड़क पर लाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से कुछ घायलों को गुलाबराय मैदान से एयरलिफ्ट किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें