Big NewsUttarakhand Chamoli News
रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरा टैंपो ट्रैवलर नदी में गिरा, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरा टैंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर अलंकनंदा नदी में जा गिरा। घटना की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गयी है।
यात्रियों से भरा टैंपो ट्रैवलर नदी में गिरा
हादसा रुद्रप्रयाग शहर से करीब पांच किलोमीटर आगे बद्रीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में 22 यात्री सवार थे। दर्जन भर लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।
रेस्क्यू अभियान जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ समेत जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। सूत्रों ने बताया की सड़क किनारे मोजूद स्थानीय लोग भी दुर्घटना की जद में आए हैं। रुद्रप्रयाग एसएसपी विशाखा भी मौके पर पहुँच चुकी है।