Big NewsUttarakhand Weather News

मैदानी इलाकों में बरस रही आग, विभाग ने जारी लिया हीट वेव को लेकर अलर्ट, पढ़ें मौसम का अपडेट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आग बरस रही है। प्रचंड गर्मी के बीच लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री के पारा पहुंच रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून हरिद्वार समेत मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि के साथ लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है।

मैदानी इलाकों के लिए जारी किया हीट वेव को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसाr13 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश की सम्भावना है। जबकि सभी मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि के साथ लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

देहरादून में बुधवार को सामान्य से सात डिग्री अधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते बुधवार को चिलचिलाती धूप ने सुबह से ही लोगों को परेशान किया हुआ था। पारा चढ़ने के साथ ही सड़कों पर दुपहिया वाहन सवारों और पैदल चल रहे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें