Entertainment

Sonakshi-Zaheer Marriage: शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा! वेडिंग डेट आई सामने

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) काफी लम्बे समय से जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal ) को डेट कर रही हैं। काफी वक्त से दोनों की शादी की खबरें सुर्ख़ियों में हैं। ऐसे में अब कपल की वेडिंग डेट(Sonakshi-Zaheer Marriage) की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कपल इसी महीने शादी करने जा रहे है। बेटी सोनाक्षी की शादी के लिए माता-पिता काफी उत्साहित है।

वेडिंग डेट आई सामने (Sonakshi-Zaheer Marriage)

खबरों की माने तो 23 जून को सोनाक्षी और ज़हीर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की परमपरा को छोड़ मुंबई में ही शादी करने का फैसला किया है। शादी के बाद कपल के ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की खबर भी सामने आ रही है। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के सितारें मौजूद होंगे।

काफी वक्त से एक दूसरे को कर रहे हैं डेट

हालांकि अभी तक ना ही सोनाक्षी, जहीर और दोनों के परिवार की तरफ से ऑफिशियल बयान सामने आया है। बता दें की बीते चार-पांच सालों से सोनाक्षी और ज़हीर रिलेशन में है। दोनों को काफी बार पैपराजी द्वारा एक साथ स्पॉट किया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button