Big NewsUttarkashi News

सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे चार और ट्रैकरों की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची आठ, 10 का किया रेस्क्यू

सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे चार और ट्रैकरों की मौत हो गई है। ट्रैक पर आए मृतकों की संख्या अब बढ़कर आठ हो चुकी है। जबकि रेके टीम 10 का रेस्क्यू कर चुकी है और अन्य का रेस्क्यू अभियान जारी है। बता दें 29 मई को 22 सदस्यीय दल मल्ला-सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। दो जून को यह दल सहस्त्रताल के कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा।

मौसम खराब होने के चलते चार ट्रैकरों की मौत

तीन जून को वह सहस्त्रताल के लिए रवाना हुए थे। वहां अचानक मौसम खराब होने और कोहरा होने के कारण ट्रैकर वहीं फंस गए। जिस वजह से सभी को पूरी रात ठंड में बितानी पड़ी। ठंड लगने से चार ट्रैकरों की मौत हो गई। जबकि सात की तबियत बिगड़ गई और 11 ट्रैकर्स वहीं फंसे गए थे।

सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे 10 ट्रैकरों का किया रेस्क्यू

सूचना पर बुधवार को एक टीम को हैली से और एक टीम उत्तरकाशी से पैदल रवाना किया गया। 10 ट्रैकरों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। जिनमे से छह ट्रैकरों को भटवाड़ी व चार ट्रैकरों को देहरादून पहुंचाया गया। इसके अलावा चार और ट्रैकर्स की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई । जबकि अन्य लोगों का रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें