Uttarkashi NewsBig News

सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे 10 ट्रैकरों का किया रेस्क्यू, अन्य का बचाव अभियान जारी, चार की हो चुकी है मौत

सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे 10 ट्रैकरों का रेस्क्यू टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। जबकि आठ लोगों को रेस्क्यू अभी जारी है। बता दें 29 मई को 22 सदस्यीय दल मल्ला-सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। दो जून को यह दल सहस्त्रताल के कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा।

मौसम खराब होने के चलते चार ट्रैकरों की मौत

तीन जून को वह सहस्त्रताल के लिए रवाना हुए। वहां अचानक मौसम खराब होने और कोहरा होने के कारण ट्रैकर वहीं फंस गए। जिस वजह से सभी को पूरी रात ठंड में बितानी पड़ी। ठंड लगने से चार ट्रैकरों की मौत हो गई। जबकि सात की तबियत बिगड़ गई और 11 ट्रैकर्स वहीं फंसे गए थे।

सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे 10 ट्रैकरों का किया रेस्क्यू

सूचना पर बुधवार को एक टीम को हैली से और एक टीम उत्तरकाशी से पैदल रवाना किया गया। 10 ट्रैकरों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। छह ट्रैकरों को भटवाड़ी व चार ट्रैकरों को देहरादून पहुंचाया गया। जबकि अन्य लोगों का रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें