Entertainment

Varun Dhawan के घर बेटी ने लिया जन्म, पापा बनने के बाद अभिनेता ने साझा किया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन(Varun Dhawan) के घर खुशियों ने दस्तक दी हैं। अभिनेता के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। ऐसे में अभिनेता के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। अभिनेता पिता बनने के बाद काफी खुश है। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की है। वरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को धन्यवाद दिया।

Varun Dhawan ने पोस्ट किया शेयर

वरुण धवन की पत्नी नताशा ने बेटी को जन्म दिया है। पहली बार दोनों माता-पिता बने हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया। शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ‘ हमारी बेटी आ गई है। आप सभी की बधाईयों का धन्यवाद।’ ऐसे में वरुण की ये पोस्ट वायरल हो गई है।

बेटी का फेस नहीं किया रिवील

बता दें कि अभिनेता वरुण धवन ने अभी तक बेटी का नाम नहीं बताया हैं। उन्होंने बेटी को अपने पोस्ट में ‘बेबी धवन’ कहा हैं। साथ ही अभी वरुण ने अपनी बेटी की फोटोज भी शेयर नहीं की हैं। फैंस वरुण की बेटी का फेस रिवील करने का इंतजार कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें