Entertainment

Natasha Dalal Pregnant: पिता बनने वाले हैं Varun Dhawan, तस्वीर साझा कर बताई गुड न्यूज

एक तरफ जहां बॉलीवुड सितारों की शादी हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ सेलेब्स के घर में किलकारी गूंजने की खबर सामने आ रही है। हाल ही में फिल्म 12th फेल फेम विक्रांत मैसी ने पापा बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। तो वहीं एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा ने भी फैंस को गुड न्यूज़ दी थी। ऐसे में अब एक्टर वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा दलाल के घर भी किलकारी गूंजने वाली है।

पिता बनने वाले हैं Varun Dhawan

एक्टर वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा दलाल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है। एक्टर के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद दी है। सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अभिनेता ने फोटो साझा कर ये गुड न्यूज शेयर की है।

पोस्ट शेयर कर लिखा -‘हम प्रेग्नेंट हैं’

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर ये गुड न्यूज़ शेयर की है।वरुण ने एक तस्वीर शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में वरुण घुटनों पर बैठकर नताशा के बेबी बंप को किस करते दिखाई दे रहे हैं।तस्वीर पोस्ट कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, “हम प्रेग्नेंट हैं…आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें