Sports

Hardik Pandya को धोखा दे रही हैं नताशा? वायरल वीडियो में मिस्ट्री मैन को किस करती आई नजर, देखिए

Natasa Stankovic Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर हार्दिक पंड्या(Hardik Pandya) आज कल अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। सोशल मीडिया की माने तो हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक(Natasa Stankovic) के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। दोनों के अलग होने की ख़बरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इसी बीच नताशा की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन को किस करती नज़र आ रही हैं।

पांड्या को धोखा दे रही हैं नताशा? (Natasa Stankovic Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नताशा एक शख्स को किस करती हुई नज़र आ रही हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर नताशा की हार्दिक को चीट करने की खबरें फैल रही हैं। ऐसे में क्या सच में हार्दिक को नताशा धोखा दे रही है? तो आपको बता दें की तलाक की खबरों पर ना ही हार्दिक और ना ही उनकी पत्नी नताशा ने कोई ऑफिशियल बयान जारी किया है। ऐसे में दोनों अलग हो रहे है ये कहना जल्दबाज़ी होगी।

दोनों के बीच सबकुछ नहीं चल रहा ठीक?

नताशा के किस वाली वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान है। इस वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है की ये कहीं बाहर की जगह है। हालांकि इस वायरल वीडियो से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में ये वीडियो कहां का है और कब का है इसका पता नहीं चल पाया है। बता दें की काफी समय से हार्दिक पंड्या और नताशा को एक साथ स्पॉट नहीं किया गया है। साथ ही नताशा को इस बार आईपीएल में हार्दिक को चीयर करते हुए भी नहीं देखा गया। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे से पंड्या भी हटा दिया है।

Hardik Pandya की 70 % प्रॉपर्टी होगी नताशा के नाम?

हार्दिक-नताशा के अलग होने की खबरों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर एक और खबर तेज़ी से फैल रही है। जिसमें कहा जा रहा है की तलाक के बाद हार्दिक की पत्नी नतासा को क्रिकेटर की प्रॉपर्टी का 70%हिस्सा मिलेगा। हालांकि इस खबर को लेकर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। दोनों हार्दिक और नताशा दोनों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें