Big NewsUttarakhand Weather News

चारों धाम में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, मैदानी जिलों में heat wave का अलर्ट, पढ़ लें अपडेट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। जबकि कई पहाड़ी जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। अगर आप भी चार धाम यात्रा में आने का प्लान कर रहे हैं तो मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लें। उसके बाद ही यात्रा का प्लान करें।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के मैदानी जिलों में दिन हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा। जिसमें देहरादून, उधम सिंह नगर और हरिद्वार शामिल हैं। इन जिलों में गर्म हवाओं के साथ तापमान और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

चारों धाम में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों ने चारों धामों में आज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री और यमनोत्री में बारिश होने की संभावना है। अगर आप यात्रा पर आ रहे हैं तो अपने साथ बरसाती, छाता, गर्म कपडे खना ना भूलें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें