Char Dham YatraBig NewsUttarakhand Weather News
Char dham yatra news : यात्री ध्यान दें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अपडेट देख कर ही बनाए प्लान

उत्तराखंड में मौसम आज फिर करवट बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने चारों धामों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अगर आप भी चार धाम यात्रा पर आने का प्लान कर रहे हैं तो मौसम का अपडेट देख कर ही आगे की योजना बनाए।
चारों धाम में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज फिर मौसम बदला रहेगा। पहाड़ों में मौसम बदलने की संभावना है। चारों धामों में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री में बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
मैदानी जिलों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के मुतबिक आज यानी 16 मई को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी जिलों में तापमान बढ़ने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।
: