Entertainment

Salman Khan की फिल्म Sikandar को मिली हीरोइन, लीड एक्ट्रेस के तौर पर इन फेमस अदाकारा की एंट्री

बॉलीवुड के भाईजान यानी की सलमान खान(Salman Khan) की फिल्म ‘सिकंदर’(Sikandar) खबरों में बनी हुई है। फंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। आए दिन फिल्म से जुड़ी अपडेट मेकर्स दर्शकों के साथ शेयर करते रहते है। काफी वक्त से फिल्म में लीड एक्ट्रेस के नाम की खबरें इंटरनेट पर सामने आ रही थी। ऐसे में अब सिकंदर की लीड एक्ट्रेस के नाम की ऑफिशियल घोषणा हो गई है।

Sikandar में Rashmika Mandanna की एंट्री

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ में साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की एंट्री हो चुकी है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। मेकर्स ने पोस्ट जारी कर लिखा फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान के अपोजिट हम रश्मिका का स्वागत। दोनों को एक साथ देखने के लिए इंतज़ार नहीं कर पा रहे है।

इसके साथ ही Rashmika Randanna ने भी अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “आप लोग काफी समय से मुझसे मेरी अगली फिल्म के बारे में पूछ रहे थे। ये रहा सरप्राइज। सिकंदर का हिस्सा बनकर शुक्रगुजार हूं।”

Salman Khan ने फिल्म की शूटिंग की शुरू

इसी दरान सलमान खान की सोशल मैदा पर फोटो सर्कुलेट हो रही है। खा जा रहा है की फोटो भाईजान की अपकमिंग फील सिकंदर के सेट की है। सलमान ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि इस खबर पर मेकर्स ने ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है।

कब रिलीज होगी Sikandar

ए.आर मुरुगदास इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले है। पहली बार इस फिल्म में सलमान और रश्मिका की जोड़ी बड़े परदे पर साथ नज़र आएगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। खबरों की माने तो फिल्म साल 2025 में ईद के समय रिलीज़ की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें