Uttarkashi NewsBig NewsUttarakhand Weather News

अंधड़ ने मचाई तबाही, आंधी-तूफान से उड़ी कई घरों की छत, एक महिला घायल

सोमवार शाम को आई तेज आंधी तूफान ने उत्तरकाशी में तबाही मचा दी है। कई घरों की छतें उड़ गई। इस बीच बोन गांव की एक महिला टीन शेड की चपेट में आने से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आंधी-तूफान से उड़ी कई घरों की छत

घटना डुंडा विकास खंड के बोन गांव की बताई जा रही है। सोमवार शाम करीब चार बजे आए तेज तूफान ने गांव में तबाही मचा दी। अचानक आए इस तूफान से घर के आंगन में काम कर रही महिला के ऊपर टीन शेड गिर गया। जिसकी चपेट में आकर महिला बुरी तरह से घायल हो गई। बता दें ये तूफान इतनी तेज था कि दस मकानों के ऊपर से होता हुआ टीन शेड उड़ गया।

अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज

महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की पहचान मंजू देवी (45) निवासी बोन गांव के रूप में हुई है। जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के सीएमएस प्रेम पोखरियाल द्वारा दी जानकारी के मुताबिक महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार के लिए भी चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ ही तेज गर्जन और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें