Entertainment

दुल्हन बनी भांजी आरती को देख इमोशनल हुए Govinda, मामा संग झगड़ों को खत्म करने के लिए तैयार हैं कृष्णा

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) भी शादी के बंधन में बंध चुकी है। ऐसे में उनकी शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई सारे सेलेब्स शामिल हुए। ऐसे में आरती की शादी में अभिनेता गोविंदा (Govinda) ने भी शिरकत की।

बता दें कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच काफी वक्त से बातचीत बंद है। लेकिन आरती की शादी के दौरान गोविंदा ने 8 साल पुरानी लड़ाई को दरकिनार कर दिया। अभिनेता अपनी भांजी आरती सिंह की शादी में शामिल होकर आशीर्वाद भी दिया। मामा के आने से कृष्णा अभिषेक भी खुश नजर आए।

दुल्हन आरती को देख इमोशनल हुए Govinda

मीडिया से बातचीत के दौरान कृष्णा अभिषेक ने आरती की शादी के कुछ पल शेयर किए। जिसमें उन्होंने बताया की आरती सिंह को दुल्हन बना देख गोविंदा की आखें नम हो गई। अभिषेक ने बताया कि छह-सात साल में पहली बार उन्होंने गोविंदा को ऐसे देखा।

अगर वो थोड़ी देर और रुकते तो हम सब उनके साथ रोने लगते। कृष्णा ने आगे बताया कि गोविंदा को जल्दी जाना था जिसके कारण ज्यादा बात नहीं हो पाई। लेकिन वो सब कुछ भूलाकर आरती की शादी में शामिल होने आए।

झगड़ा खत्म करने के लिए तैयार है कृष्णा

कृष्णा ने ये भी बताया कि वो मामा गोविंदा के साथ झगड़ें को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ”अब मैं चला ही जाउंगा एक दिन। मामी की डांट और डंडे के लिए तैयार हूं। मुझे जो भी डांट पड़ेगी, उसे खाने के लिए तैयार हूं। अब बस बहुत हो गया।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें