Dehradun NewsBig News

जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई कैदी की मौत, प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ हुआ था अरेस्ट

देहरादून के सुद्धोवाला जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में सजा काट रहा था। पुलिस ने मृतक कैदी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई कैदी की मौत

मृतक की पहचान अश्वनी कुमार (38) निवासी डोईवाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी को पुलिस ने पांच अप्रैल 2024 को ड्रग्स तस्करी के आरोप में प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ अरेस्ट किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

जानकारी के मुतबिक अचानक कैदी की तबियत बिगड़ गई। आनन- फानन में बंदी को जेल के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। बंदी की हालत बिगड़ती देख दून अस्पताल रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने बंदी को मृत घोषित कर दिया। कैदी की मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारण सामने आ पाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें