Pauri Garhwal NewsHighlight

CBI जांच पर बोले हरक सिंह रावत, जांच आगे बढ़ी तो जांच की आंच में आएंगे कई बड़े नाम

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने सीबीआई जांच मामले में बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि ये जांच उनके खिलाफ नहीं बल्कि पाखरो टाइगर सफारी के काम को लेकर हो रही है।

CBI जांच को लेकर सामने आया हरक सिंह रावत का बयान

बता दें कि कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ पाखरो रेंज में निर्माण घोटाले के मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से हरक सिंह रावत CBI के साथ-साथ ED के शिकंजे में फंसते जा रहे हैं।

कई और दिग्गजों के नाम का होगा खुलासा : हरक सिंह

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो विभाग वन मंत्री होते हुए उनके पास थे सिर्फ उनकी जांच क्यों हो रही है। राज्य के सभी विभागों के कामकाज की जांच होनी चाहिए। हरक सिंह रावत ने दावा किया है कि अगर उनके खिलाफ सीबीआई जांच आगे बढ़ती है तो आने वाले दिनों में कई और बड़े दिग्गजों के नामों का पर्दाफाश होगा।

क्या है पाखरो रेंज घोटाला

जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में 106 हेक्टेयर वन क्षेत्र में टाइगर सफारी का निर्माण होना था। लेकिन 2019 में इसका निर्माण कार्य बिना अनुमति के ही शुरू कर दिया गया। इस मामले में अधिकारियों ने ठेकेदारों की मिलीभगत से 215 करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें