Big NewsUttarakhand Weather News

मैदानी इलाकों में गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, यहां जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भले ही हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ हो। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में गर्मी मैदानी इलाकों में अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को मौसम बदला रहेगा। चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी इलाकों में गर्मी दिखाएगी अपने तेवर

तापमान के आंकड़ों की बात करें तो सोमवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री के इजाफे के साथ 20.4 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें