HighlightPithoragarh News

नहीं थम रही वनाग्नि की घटनाएं, पिथौरागढ़ में 89.5 हेक्टेयर जंगल चढ़े आग की भेंट

प्रदेश में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। पिथौरागढ़ जिले में अब तक 89.5 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं।

पिथौरागढ़ में 89.5 हेक्टेयर जंगल चढ़े आग की भेंट

पिथौरागढ़ जिले में आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पारा जैसे-जैसे चढ़ता जा रहा है जंगलों के धधकने की गति भी बढ़ गई है। आग के कारण बहुमूल्य वन संपदा जलकर खाक हो गई है। इसके साथ ही आग के धुंए के कारण पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। अब तक पिथौरागढ़ जिले में आग के कारण 89.5 हेक्टेयर जंगल खाक हो गए हैं।

बारिश ना होने से ज्यादा धधक रहे जंगल

इस बार जाड़ों के सीजन में बारिश और बर्फबारी ना के बराबर हुई है। जिस कारण जंगलों में पर्याप्त नमी का अभाव है। बारिश कम होने के कारण जंगल ज्यादा धधक रहे हैं। जहां अब तक सीजन में पिथौरागढ़ में 50 हेक्टेयर जंगल में आग लगी थी तो वहीं केवल रविवार को ये आंकड़ा 89 हेक्टेयर के पार हो गया है।

शनिवार को आग लगने की 10 घटनाएं आई सामने

पिथौरागढ़ जिले में शनिवार को आग लगने की 10 घटनाएं सामने आईं। पिथौरागढ़ प्रभाग के साथ ही जिले के अस्कोट, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में चीड़, बांज आदि के जंगल धधक रहे हैं। आग लगने के कारण गर्मी भी ज्यादा हो रही है और धुएं के कारण पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें