Big NewsUttarakhand Weather News

चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत, पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के आसार, यहां जानें मौसम का अपडेट

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप के चलते लोग घरों से बाहर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राजधानी देहरादून में इतना रहेगा तापमान

अगर तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 19 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 अप्रैल को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चार हजार मीटर या इससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी के आसार हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें