Dehradun NewsBig News

UPSC Civil Services 2023 Result : देहरादून के तुषार डोभाल ने हासिल की 284वी रैंक, देखें मेरिट सूची

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। देहरादून के तुषार डोभाल ने 284वी रैंक हासिल की है। वहीं पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने 178 रैंक, हरिद्वार की अदिति तोमर ने 247वी रैंक और पिथौरागढ़ के संदीप सिंह ने 906वीं रैंक हासिल की है।

देहरादून के तुषार डोभाल ने हासिल की 284वी रैंक

बता दें तुषार डोभाल का जन्म स्थान देहरादून में हुआ है। जबकि वे टिहरी के मूल निवासी है। तुषार के पिता विजेंद्र डोभाल वर्तमान में एसडीआरएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। तुषार की शिक्षा सेंट मेरीज़ वाराणसी में हुई है। सेंट मेरीज़ एकेडमी मेरठ में उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में 93 प्रतिशत हासिल की।

UPSC सिविल सेवा 2023 के परिणाम घोषित

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 के लिए अंतिम परिणाम आज यानी 16 अप्रैल, 2024 को घोषित कर दिया है। लिस्ट में कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। इस साल आदित्य श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान और तीसरे स्थान पर डोनुरु अनन्या रेड्डी रहे।

पिथौरागढ़ के संदीप सिंह ने हासिल की 906वी रैंक

वहीं पिथौरागढ़ के धारचूला के चौदास घाटी के ग्राम सोसा के संदीप सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा 2023 में 906 स्थान प्राप्त किया है। संदीप सिंह के पिता अरविंद सिंह कुंवर कॉविड से पूर्व भारत तिब्बत व्यापारी थे। व्यापार बंद होने के बाद पिछले चार पांच सालों से राशन की दुकान चलाते है। जबकि उनकी माता सुनीता देवी गृहणी है।

UPSC Civil Services Result 2023 की मेरिट लिस्ट

  • आदित्य श्रीवास्तव
  • अनिमेष प्रधान
  • डोनुरु अनन्या रेड्डी
  • पीके सिद्धार्थ रामकुमार
  • रूहानी

पूरी मेरिट सूची यहां देखें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें