Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में आज शाम से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। जिससे प्रदेशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलेगी। प्रदेश के कुछ मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय जिलों में आज 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज शाम देहरादून समेत चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

15 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13 से 15 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वहीं 14 अप्रैल के लिए प्रदेश भर में मौसम का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन बिजली चमकने के साथ-साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। जिससे कुछ हद तक गर्मी से निजात मिलेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें