Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की अपडेट दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे प्रदेशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलेगी।

पांच जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें फिलहाल पर्वतीय इलाकों में बदल रहे मौसम का मैदानी इलाकों में कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

14 अप्रैल के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से गर्मी सताने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 15 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम बदलने के आसार हैं। 13 अप्रैल के लिए पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14 अप्रैल को प्रदेश भर में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें