Udham Singh Nagar NewsBig News

यूपी से रचा गया था बाबा तरसेम की हत्या का षड़यंत्र, जिसे बनाया था सेवादार उसी ने दिया हत्यारों का साथ

नानकमत्ता के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या का षड़यंत्र उत्तर प्रदेश से रचा गया था। गुरुवार को उधमसिंह नगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों ने हत्यारों की मदद की थी। गिरफ्तार हुए आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

बाबा तरसेम ने बनाया था सेवादार

बता दें बाबा तरसेम सिंह ने जिस सेवादार अमनदीप सिंह को गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में रखवाया था उसने ही सराय में रह रहे हत्यारोपियों को बाबा की दिनचर्या के बारे में पल-पल की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक दो हत्यारोपियों ने लालच देकर उसे अपने साथ कर लिया था।

हत्यारों को दी थी पल-पल की जानकारी

28 मार्च को उसने दोनों हत्यारों सर्बजीत और अमरजीत को बाबा तरसेम सिंह की लोकेशन बताई थी। इसके साथ ही ये भी बताया की वे अकेले ही परिसर में बैठे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अमनदीप के पिता भी सेवादार थे। उनकी मृत्यु के बाद बाबा तरसेम सिंह के कहने पर उसको भी सेवादार के रूप में रखा गया था।

गिरफ्तार हुए आरोपियों का विवरण

उधमसिंह नगर पुलिस ने बीते गुरुवार को हत्यारों की मदद की थी। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान दिलबाग सिंह निवासी शाहजहांपुर, हरविंदर उर्फ पिंदी निवासी शाहजहांपुर, बलकार सिंह निवासी पीलीभीत, अमनदीप सिंह उर्फ काला निवासी पीलीभीत के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें