Udham Singh Nagar NewsBig News

तरसेम सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने किया चार आरोपियों को गिरफ्तार, चारों ने…

रुद्रपुर में नानकमत्ता के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या प्रकरण में उधम सिंह नगर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस ने किया चार आरोपियों को गिरफ्तार

एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर पंजाब, हरियाणा ,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश दी जा रही थी। इसके साथ ही वारदात में अन्य कौन कौन शामिल हैं इसकी भी जांच की जा रही थी।

बाबा के हत्यारों को दी थी शरण

एसएसपी ने बताया सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के चार सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपितों ने बाबा के हत्यारों को शरण दी थी। इसके साथ ही घटना को अंजाम देने के दौरान स्थानीय डेरा सेवादार द्वारा आरोपियों को बाबा के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी।

मुख्य आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

एसएसपी ने बताया पकड़े गए आरोपी उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले के हैं। एसएसपी ने बताया बाबा तरसेम सिंह के मुख्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है घटना के मुख्य आरोपित सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह के ऊपर लगभग 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपियों का विवरण

गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान दिलबाग सिंह निवासी शाहजहांपुर, हरविंदर उर्फ पिंदी निवासी शाहजहांपुर, बलकार सिंह निवासी पीलीभीत, अमनदीप सिंह उर्फ काला निवासी पीलीभीत के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया घटना की घटना को अंजाम देने का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें