Big NewsUttarakhand Loksabha Elections

Lok Sabha Election : पिथौरागढ़ में गरजे नड्डा, कहा- कांग्रेस ने किया तीनों लोकों में घोटाला

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पिथौरागढ़ जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जहां एक ओर उन्होंने पाकिस्तान, पुलवामा अटैक और उरी का जिक्र किया तो वहीं दसरी ओर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीनों लोगों में घोटाला किया है।

कांग्रेस पर नड्डा ने साधा निशाना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिथौरागढ़ में जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है लेकिन कांग्रेस ने वीरों का अपमान किया है। कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का प्रमाण मांग कर वीर जवानों का अपमान किया है।

कांग्रेस ने तीनों लोकों में किया घोटाला

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने तीनों लोकों में घोटाला किया है। उन्होंने जल, थल और नभ यहां तक कि पाताल लोक किसी भी लोक नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने जमीन पर बोफोर्स घोटाला, कोयला घोटाला किया तो वहीं जल में पनडुब्बी घोटाला किया। टू जी और थ्री जी में घोटाला किया और कामनवेल्थ में भी घोटाला किया।

बीते दस सालों में उत्तराखंड में हुआ विकास

जेपी नड्डा ने कहा कि जैसे पीएम मोदी ने कहा है कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा मैं भी वही दोहराता हूं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीते दस सालों में विकास हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी बात को गांव-गांव पहुंचाओ।

  • पीएम आवास योजना के अंतगर्त देश में 4 करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं। जिसमें से एक लाख घर उत्तराखंड में बने हैं।
  • पिथौरागढ़ में 11 हजार घर बने हैं।
  • उत्तराखंड में 12 लाख घरों में हर घर नल हर घर जल के तहत पानी पहुंचाया गया है।
  • स्वच्छ भारत के तहत उत्तराखंड में पांच लाख तीस हजार शौचालय बनाए गए हैं।
  • चारधाम के लिए 825 किमी की सड़क बनेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें