Dehradunhighlight

BJP नेताओं के घर से हटाया पार्टी का झंडा, शिकायत लेकर CEO के पास पहुंचे कार्यकर्ता, जताई नाराजगी

लोकसभा चुनाव पास हैं। ऐसे में देशभर में आचार संहिता लागू कर दी गई है। अचार संहिता के मद्देनजर कई भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के घरों से पार्टी का झंडा हटाया गया है। जिससे गुस्साए नेता शिकायत लेकर सीईओ के पास पहुंच गए।

पार्टी का झंडा हटाने से गुस्साए BJP नेता

बता दें चुनाव आयोग की टीम की ओर से सोमवार को कई बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर से भाजपा का झंडा उतरवाया गया। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। नाराज भाजपा कार्यकर्ता शिकायत लेकर सीईओ के दफ्तर पहुंच गए।

सीईओ को सौंपा ज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात कर कहा कि आचार संहिता के बहाने उन्हें प्रचार से रोका जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने सीईओ से बातचीत के बाद सीईओ को ज्ञापन सौंपा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button