Dehradun NewsHighlight

ग्रामीणों ने लिया फैसला, शादी में फास्ट फूड और DJ पर लगाया प्रतिबंध, बेटी को बर्तन देकर करेंगे विदा

उत्तराखंड के जौनसार बावर क्षेत्र की सबसे बड़ी खत बमटाड़ के 24 गांवों के ग्रामीणों की मौकाबाग थात गनियात मेला स्थल पर हुई पंचायत में समाज हित में कई सामूहिक प्रस्ताव पारित किए गए। ग्रामीणों ने गांवों में शादी में डीजे बजाने और फास्ट फूड पर रोक लगा दी है।

24 गांव के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

24 गांव के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि क्षेत्र में शादी, पार्टी आदि सार्वजनिक कार्यक्रमों में डीजे व फास्ट फूड का उपयोग नहीं किया जाएगा। मेहंदी केवल अपने परिवार तक सीमित रहेगी। शादी समारोह में मेहंदी अपने परिवार तक ही सीमित रहेगी। इसके अलावा नशीले पदार्थों पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

बेटियों को पांच बर्तन देकर किया जाएगा विदा

लड़के की पहली शादी में मामा की तरफ से एक बकरा व आटा चावल दिया जाएगा। बाकी चीजें पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी। वहीं लड़की की शादी में दहेज में केवल पांच बर्तन दिए जाएंगे। पहली शादी में न्योता 51 रुपये से लेकर 101 रुपये तक दिया जाएगा। इसके अलावा पंचायत में कहा गया कि लड़के की बारात में रईणी (विवाहिता महिलाओं) को जाने पर विचार किया जाएगा।

फल और ड्राई फ्रूट पर रहेगा प्रतिबंध

पहली शादी या पार्टियों में रईणी जिमाई टैंट में होगी। पहली शादी में रईणी को मिठाई, फल और ड्राई फ्रूट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। पंचायत में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं। इसके अलावा पंचायत में शिलगुर मंदिर को भव्य बनाने पर भी चर्चा की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें