Big NewsUdham Singh Nagar

बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामला, घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे DGP

नानकमत्ता के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले में उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार शुक्रवार को घटनास्थल का जायजा लेने नानकमत्ता पहुंचे। इस दौरान मौके पर डीजीपी के साथ खुफिया टीम भी मौजूद थी। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कहा की जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डीजीपी अभिनव कुमार ने नानकमत्ता पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और सेवादारों से भी मुलाकात की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें सर्वजीत सिंह, अमरजीत सिंह, प्रीतम सिंह सिधु, हरवंश सिंह चुघ और बाबा अनूप सिंह का नाम शामिल है।

CCTV से हुई आरोपियों की पहचान

वहीं घटना को अंजाम देने वाले सरबजीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी पंजाब और अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बिलासपुर, उत्तर प्रदेश की पहचान सीसीटीवी से हुई है। दोनों ही आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। बता दें दोनों आरोपी 19 मार्च से नानकमत्ता गुरुद्वारे में ही कमरा लेकर रह रहे थे।

ये है पूरा मामला

बता दें बीते गुरुवार को सुबह करीब 6:15 से 6:30 की है। बाबा तरसेम सिंह कुर्सी पर बैठे थे। तभी अचानक सामने से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आनन-फानन में उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि इस हत्याकांड को नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जल्द होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button