Big NewsUttarakhand Weather News

आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलेगा। आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ बना रहेगा। पहाड़ों पर जहां बारिश होगी तो वहीं मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी।

अन्य जिलों में मौसम बना रहेगा सामान्य

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम सामान्य बना रहेगा। इसके साथ ही अन्य जिलों में मंगलवार को एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 27 मार्च को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बता दें कि मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.2 रहा। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले तीन दिन चोटियों पर हिमपात की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक गुरुवार से अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा। आने वाले तीन दिनों तक रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि होने की संभावना भी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें