Uttarakhand Loksabha ElectionsHighlight

पौड़ी पहुंची केंद्रीय मंत्री, बोली कांग्रेस जैसी निर्लज पार्टी को नहीं जाना चाहिए देवभूमि का एक भी वोट

पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने मंगलवार को नामांकन किया। इस दौरान केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी उन्हें समर्थन देने के लिए पहुंची। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री ने पौड़ी में स्थित रामलीला मैदान में अनिल बलूनी के नामांकन के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हुए।

Lok Sabha Election 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे देश में अबकी बार 400 पार की चर्चा है। देश ने हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले लोक सभा चुनाव को प्रचंड बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि 2019 से भी बड़ी जीत 2024 के लोक सभा चुनाव में हम सब मिलकर उत्तराखंड देवभूमि से देंगे।

Lok Sabha Election 2024

सीएम ने कहा कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने पर कार्य कर रहें हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस लोकसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओ पर कार्य जारी हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर कार्य जारी है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है।

Lok Sabha Election 2024

सीएम धामी ने कहा कि आज पहले के मुकाबले कुछ ही घंटो में ऋषिकेश से बद्रीनाथ एवं गढ़वाल के किसी भी क्षेत्र में पहुंचा जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेल, रोड, हवाई कनेक्टीविटी बढ़ी है। इसके साथ ही चार धाम का विकास हुआ है। केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर निरंतर डबल इंजन की रफ्तार से कार्य कर रही हैं।

Lok Sabha Election 2024

सीएम धामी ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है। भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य, एवं CAA कानून लागू किया गया है, गरीब कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को यूसीसी लागू करने वाले प्रथम राज्य के नागरिक का गौरव प्राप्त है। हमारी सरकार ने चुनाव से पहले किए वादे को पूरा किया है।

Lok Sabha Election 2024

सीएम ने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू करने के बाद कई हज़ार नियुक्तियां दी गई हैं। नकल विरोधी कानून ने बच्चों की निराशा को दूर कर उनका मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। राज्य की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

Lok Sabha Election 2024

सीएम ने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद को देखकर लगता है कि गढ़वाल लोकसभा से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होने वाले हैं। अनिल बलूनी इस क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुन प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए भाजपा के प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट देकर विजय बनाएं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हम सब इस भूमि को देवभूमि मानते हैं। देवभूमि का वोट राम मंदिर के विरोधियों को नहीं जाना चाहिए। यह वह भूमि है जहां देवताओं का वास है। और इस भूमि के शूरवीरों ने भारत की सरहद में जाकर मां भारती के संरक्षण में अपने प्राणों की आहूति दी है।

Lok Sabha Election 2024

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने धारा 370 हटाने का विरोध किया, सर्जिकल स्ट्राइक के साक्ष्य मांगे। देवभूमि का एक भी वोट कांग्रेस जैसी निर्लज पार्टी को नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा प्रत्याशि अनिल बलूनी ने डॉपलर रडार, आईसीयू, ट्रेन अन्य सभी व्यवस्थाएं जनता को उपलब्ध करवाने का काम किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनिल बलूनी ने नियम के पद पर चलकर पार्टी ने जब जो आदेश दिया, तब उसका पालन किया है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने संघ के कार्यकर्ता, स्वयंसेवक के रूप में उत्तराखंड क्षेत्र में समाज की सेवा की है। इसके साथ ही गरीबों को मुफ्त में राशन देने की गारंटी दी है। उन्होंने कहा अनिल बलूनी को गढ़वाल लोक सभा से जीतकर प्रधानमंत्री को पुन प्रधानमंत्री बनाना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें