Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पर्वतीय जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां बुधवार को मौसम के तेवर तल्ख थे। वहीं गुरुवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो दिनों तक चमोली, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ऊंचाई वाली चोटियों में हल्का हिमपात होने की संभावना है। वहीं आसपास के क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

बारिश के आसार

बता दें दून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जो कि इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें और निचले इलाकों में झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें