Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में तेवर दिखाने लगी गर्मी, चटक धूप खिलने से बढ़ने लगा पारा

उत्तराखंड में गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है। दोपहर में चटख धूप खिलने से रात को भी पारा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के निदेशक का कहना है कि मार्च के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

उत्तराखंड में तेवर दिखाने लगी गर्मी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा। सोमवार को राजधानी देहरादून के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है।

चटक धूप खिलने से बढ़ने लगा पारा

मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 10 साल में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अंदाजा लगाया गया है। बीते रविवार को दून का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 20.9 डिग्री रहा।

जलवायु परिवर्तन के कारण बदल रहा मौसम का मिजाज

उधर पंतनगर का तापमान सामान्य से एक और टिहरी का तीन डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अप्रैल माह शुरू होते-होते गर्मी और सताने लगेगी। वैज्ञानिकों ने पिछले 10 साल में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अंदाजा लगाया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें