Dehradun NewsBig News

ये है देहरादून से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग, इस दिन नहीं होगा संचालन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। मंगलवार को पीएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देहरादून से लखनऊ के लिए रवाना किया। बता दें वंदे भारत के संचालन से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ा जा रहा है। आइए जानते हैं देहरादून से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग और अन्य डिटेल्स।

PM ने दिखाई वंदे भारत को हरी झंडी

12 मार्च को पीएम मोदी ने देहरादून से लखनऊ के बीच की देश की सबसे हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्टेशन पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। बता दें देहरादून से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी लंबे समय से की जा रही थी।

कितने घंटे में तय होगा देहरादून से लखनऊ का सफर ?

देहरादून से लखनऊ तक का सफर वंदे भारत ट्रेन में आठ घंटे 15 मिनट में तय होगा। अभी तक लखनऊ से देहरादून आने वाले यात्रियों को देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस में सफर तय करना पड़ता था। बता दें देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस से देहरादून पहुंचने में 10 घंटे 15 मिनट लगते थे। वहीं जनता एक्सप्रेस में 13 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। वंदे भारत ट्रेन से अब ये सफर आठ घंटे 15 मिनट में पूरा हो जाएगा।

पांच स्टेशनों पर रुकेगी लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन

देहरादून से लखनऊ जाने वाले वंदे भारत ट्रेन पांच स्टेशनों पर रुकेगी। देहरादून से चलकर वंदे भारत ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और आलमनगर में रुकने के बाद लखनऊ पहुंचेगी। बता दें वंदे भारत ट्रेन के संचालन के बाद उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

देहरादून से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग

देहरादून से लखनऊ जाने वाली ट्रेन सुबह 5:25 पर लखनऊ से रवाना हो जाएगी। ये ट्रेन दोपहर 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। यही ट्रेन देहरादून से दोपहर 2:25 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। जिसके बाद रात 10:40 बजे यह लखनऊ पहुंचेगी।

पूर्व में देहरादून से दिल्ली के बीच चलती थी वंदे भारत

बताते चलें अभी तक देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चल रही थी। अब देहरादून से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत के संचालन के बाद से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ा जा रहा है। इस ट्रेन के चलने के बाद से उत्तर प्रदेश जाने वाली यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें