Dehradun NewsBig News

आज से शुरू होगी देहरादून से लखनऊ वंदे भारत, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

राजधानी देहरादून से लखनऊ के लिए स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरूमीत सिंह समेत मुख्य सचिव और रेलवे के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे।

आज से शुरू होगी देहरादून से लखनऊ वंदे भारत

बता दें देहरादून से लखनऊ के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत कर दी गई है। पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने 85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बता दें उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशन पर रेलवे की तरफ से एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल की सौगात दी गई है। इस दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।

दो राज्यों की राजधानी को जोड़ेगी वंदे भारत : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन दो राज्यों की राजधानी को जोड़ने का काम करेगी। इसके साथ ही ऋषिकेश कर्णप्रयाग के बीच भी जल्द ही ट्रेन संचालन का सपना जल्द साकार होगा। आपको बता दें कि देहरादून से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। जो दोपहर 2:25 बजे ट्रेन देहरादून से लखनऊ के लिए रवाना होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें