Big NewsUttarakhand Weather News

आज से बदलेगा उत्तराखंड में मौसम, विभाग ने जारी किया इन पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे एक बार फिर ठंड लौटेगी।

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेशभर में मार्च के तीसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम बदला रहेगा।

14 मार्च के बाद शुष्क रहेगा मौसम

वहीं 14 मार्च के बाद मौसम शुष्क होने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक 11 से 13 मार्च तक पहाडी जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं 14 मार्च के बाद से मौसम पूरे प्रदेश भर में शुष्क रहेगा।

कहा कैसा था मौसम ?

बता दें रविवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के इजाफे के साथ 19.6 डिग्री रहा। सिर्फ पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 27.1 डिग्री रहा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें