Pauri Garhwal NewsHighlight

नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, तस्वीरों में देखें आस्था का जन सैलाब

महाशिवरात्रि के मौके पर नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात से ही लगी हुई है। भगवान शिव के भक्त बमबम भोले के जयकारों के बीच नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन कर महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही नीलकंठ महादेव मंदिर में कल रात से ही श्रद्धालुओं का जलाभिषेक लगातार जारी है। देर रात से ही भगवान शिव के भक्त जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में लगे हुए हैं।

नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

मंदिर परिसर में तैनात पुलिस शिव भक्तों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने में मदद कर रही है। इसके साथ ही व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित कर रही है। बता दें कि इस बार महाशिवरात्रि पर 72 साल बाद तीन योगों का संयोग है। महाशिवरात्रि के दिन ही प्रदोष व्रत भी है।

नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

पंडितों के अनुसार महाशिवरात्रि के व्रतियों पर शिव कृपा बरसेगी। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और शिव योग बन रहा है।

नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर इन तीन योगों का एक ही दिन पर बनना अद्भुत संयोग है। इस साल महाशिवरात्रि काफी शुभ फल देने वाली मानी जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें