Dehradun NewsBig News

नगर आयुक्त के साथ बदतमीजी, कर्मचारियों ने किया काम ठप, CM ने दिए जांच के आदेश

नगर आयुक्त के साथ बीजेपी विधायक की बदतमीजी मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गुस्साए कर्मचारियों ने आज नगर निगम के सभी अनुभागों में ताला लगा कर प्रदर्शन काटा। मामला बढ़ता देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका संज्ञान लेते हुए मामले में जांच बैठा दी है।

कर्मचारियों ने किया काम ठप

बता दें बीते मंगलवार को सल्ट विधायक महेश जीना ने बेटे को टेंडर ना मिलने पर नगर आयुक्त गौरव कुमार के दफ्तर में घुस कर उनके साथ बदतमीजी की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सल्ट विधायक की ओर से किए गए अभद्र व्यवहार का विरोध करते हुए आज सभी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

वहीं सफाई कर्मचारियों ने आज शहरभर में डोर टू डोर कूड़ा उठान और शहर की साफ सफाई का काम ठप कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक विधायक महेश जीना की गिरफ्तारी नही होती है तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। बता दें सहस्त्रधारा रोड पर ट्रेचिंग ग्राउंड में पुराना कूड़ा निस्तारण को लेकर टेंडर निकले थे। बेटे टेंडर ना मिलने पर विधायक जीना ने नगर आयुक्त के दफ्तर में घुसकर बदतमीजी की थी।

सीएम ने लिया मामले का संज्ञान

मामला बढ़ता देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय को मामले की जांच सौंपी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें