Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, इस तारीख तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, यहां पढ़ें अपडेट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक मार्च से लेकर तीन मार्च तक पर्वतीय जनपदों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बर्फबारी और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने प्रदेशभर में दो मार्च तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झौकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने की सतर्कता बरतने की अपील

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार से राज्य में तीन दिन तक सक्रीय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से राज्य में होने वाली बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही आंधी तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पहाड़ों में सफर करने वाले सभी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें