Dehradun NewsHighlight

अटाल-त्यूणी मोटर मार्ग पर हुए हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, छह लोगों की हो चुकी है मौत

देहरादून के चकराता में 28 फरवरी को अटाल-त्यूणी मोटर मार्ग पर हुए हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है। बता दें दर्दनाक हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक व्यक्ति घायल है।

सीएम ने जताया अटाल-त्यूणी मोटर मार्ग हादसे पर दुख

सीएम धामी ने X पर पोस्ट कर लिखा कि अटाल-त्यूणी मोटर मार्ग पर दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना में छह लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। भगवान सभी की आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को दुख सेहन करने की शक्ति प्रदान करें।

चालदा महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

बता दें बुधवार को डूंग के पास एक कार अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग चालदा महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे में छह लोगों की मौत, एक घायल

घायल व्यक्ति की पहचान जीत बहादुर (35) पुत्र सुख बहादुर निवासी देहरादून के रूप में हुई है। जबकि सूरज (25) सुख बहादुर निवासी देहरादून, संजू (25) पुत्र सुख बहादुर निवासी देहरादून, शीतल (24) पत्नी सूरज निवासी देहरादून, संजना (22) पुत्री बल बहादुर निवासी देहरादून, दिव्यांश (11) पुत्र जीत बहादुर निवासी देहरादून, यश (6) पुत्र सूरज निवासी देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें