Big NewsDehradun News

विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, सदन में उठा नंदा गौरा योजना का मुद्दा

विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। उत्तराखंड विधानसभा में नंदा गौरा योजना का मुद्दा उठा। भाजपा विधायक प्रीतम पंवार ने नंदा गौरा योजना का मुद्दा उठाया है। जिस पर महिला विकास मंत्री रेखा आर्य ने जवाब दिया।

सदन में उठा नंदा गौरा योजना का मुद्दा

विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में भाजपा विधायक प्रीतम पंवार ने नंदा गौरा योजना का मुद्दा उठाया कि किस साल का भुगतान नहीं हुआ है। जिस पर महिला विकास मंत्री रेखा आर्य ने जवाब दिया कि 2021 – 22 तक का भुगतान हो चुका है। साल 2022-23 और 2023-24 का भी जल्द भुगतान किया जाएगा।

प्राइवेट स्कूल की छात्राओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

नेता उपप्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने नंदा गौरा योजना पर सवाल उठाया है कि क्या प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिस पर मंत्री रेखा आर्य ने जवाब दिया कि जिन लड़कियों का प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत एडमिशन मिला है उन लड़कियों को नंदा गौरा योजना का लाभ मिलेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें