National

Kalki Dham Temple: कल्कि धाम मंदिर क्यों है बेहद खास? यहां जानिए ये 8 विशेषताएं

पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम पहुंचकर भूमि पूजन किया। यहां एक भव्य Kalki Dham Temple बनने जा रहा है जो भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्की को समर्पित होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार कल्कि भगवान कलयुग के अंतिम चरण में प्रकट होंगे। शास्त्रों में कल्कि भगवान का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बताया गया है, जहां ये मंदिर बनने जा रहा है। कल्कि भगवान का मंदिर अपने आप में बेहद खास होगा। इस मंदिर की भव्यता सबसे अनोखी होगी। आइये जानते हैं कि कल्कि धाम मंदिर कितना खास होगा। इस मंदिर की क्या विशेषताएं हैं।

Kalki Dham Temple की प्रमुख विशेषताएं

  • भगवान विष्णु के 10वें और कलयुग के अंतिम चरण में अवतरित होने वाले कल्कि भगवान को यह मंदिर समर्पित होगा।
  • यह पहला ऐसा देव मंदिर है (Kalki Dham Temple)जो भगवान के प्रकट होने से पहले बन रहा है।
  • कल्कि धाम मंदिर पांच एकड़ में बन रहा है, जो देखने में अति भव्य होगा।
  • यह पहला ऐसा मंदिर होगा जिसमें 1 नहीं बल्कि 10 गर्भगृह होंगे।
  • मंदिर के 10 गर्भगृहों में भगवान विष्णु के 10 अवतारों की प्रतिमा विराजमान कराई जाएगी। जिसमें मुख्य प्रतिमा कल्कि भगवान की होगी।
  • मंदिर का शिखर 108 फीट ऊंचा होगा और इसका आंगन 11 फीट ऊंचाई पर बनाया जाएगा।
  • मंदिर के प्रांगण में 68 तीर्थ भी स्थापित किए जाएंगे।
  • कल्कि धाम मंदिर का निर्माण भी उन्हीं पत्थरों से होगा जो राम मंदिर निर्माण में प्रयोग किए गए हैं।

कल्कि अवतार कब होगा ?

दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब कलियुग में अधर्म बढ़ जाएगा तो भगवान विष्णु कल्कि के अवतार में जन्म लेंगे। माना जाता है कि ये कल्कि अवतार यूपी के संभल जिले में होगा और यही वजह है कि संभल में आचार्य प्रमोद कल्कि धाम मंदिर की स्थापना करा रहें हैं।

माना ये भी जाता है कि यही कल्कि अवतार दुनिया से अधर्म का नाश करेगा और दुनिया को सतयुग की ओर लेकर जाएगा।

वैसे कुछ मान्यताएं ये भी बताती हैं कि ये कल्कि अवतार हिमालय में कैलाश पर्वत के करीब होगा। वहीं एक स्थान है संभाला। कुछ धारणाएं बताती हैं ये संभाला ही वो स्थान है जहां कल्कि अवतार जन्म लेंगे और युगों से तपस्या रत हनुमान, परशुराम आदि के साथ कलयुग से अधर्म का नाश करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें