Big NewsUttarakhand Weather News

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में हुई बर्फबारी, विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। लंबे इंतजार के बाद चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को बर्फबारी हुई। जिसके बाद से पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं। पारा गिरने से पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। बता दें गुरुवार सुबह की शुरुआत कई जिलों में बारिश के साथ हुई। राजधानी देहरादून के कई इलाकों में बुधवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी।

कई इलाकों में जारी है बारिश का सिलसिला

देहरादून, चमोली, पौड़ी, रुद्रपुर, खटीमा, जसपुर समेत कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलेगी। फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा।

चार और पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई है। जबकि दो फरवरी को मौसम साफ बना रहेगा। वहीं तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। वहीं चार और पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें