Entertainment

Bigg Boss 17 Winner: Munawar Faruqui बने बिग बॉस 17 के विनर, अभिषेक को हराकर अपने नाम की ट्रॉफी

Bigg Boss 17 Winner: सलमान खान का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का बीती रात ग्रैंड फिनाले था। जिसमें मुनव्वर फारूकी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। तो वहीं अभिषेक रनरअप रहे हैं।

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui

आखिरकार बिग बॉस 17 को उसका विजेता मिल ही गया। स्टैंडप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी शो के विजेता बन गए है। अभिषेक कुमार को हराकर उन्होंने ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। लॉकअप शो के बाद मुनव्वर ने ये शो भी जीत लिया है। बता दें की टॉप फाइव में अरुण माशेट्टी (Arun Mashetty), मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और अभिषेक थे।

salman khan with abhishek kumar and Munawar Faruqui

अंकिता नहीं बना पाई टॉप 3 में जगह

सबसे पहले घर से बेघर अरुण माशेट्टी हुए। जिसके बाद अंकिता लोखंडे भी फिनाले की रेस से बाहर हो गई। जिसके बाद फाइनल में मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा ही बचे थे। बाद में मन्नारा चोपड़ा भी फिनाले की रेस से बाहर हो गई।

दस मिनट के लिए खुली वोटिंग लाइंस

टॉप टू में मुनव्वर और अभिषेक बचे हुए थे। बिग बॉस 17 के मेकर्स ने फैंस को अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीताने के लिए 10 मिनट के लिए वोटिंग लाइंस खोली थी। जिसमें फैंस ने टॉप टू कंटेस्टेंट के लिए वोट किया। वोटिंग ट्रेंड में मुनव्वर फारूकी ने अभिषेक कुमार को हरा कर बिग बॉस 17 का खिताब अपने नाम कर लिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें