Big NewsUttarakhand Weather News

मौसम ने बदली करवट, विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से पारे में गिरावट दर्ज की गई है जिस वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों में ठंड बरकरार है।

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार और बुधवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए बारिश और हिमपात होने की आशंका जताई है।

कोहरे से रहा जनजीवन प्रभावित

रविवार को राजधानी देहरादून में सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में हल्की धूप के साथ दिनभर बादल मंडराते रहे। इसके साथ ही सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई। देहरादून में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। बता दें मैदानी इलाकों में सुबह कोहरे से भी जनजीवन प्रभावित रहा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें