HighlightUttarakhand Weather News

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी

प्रदेश में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इतंजार है। इस हफ्ते ये इंतजार खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में ठंड में इजाफा होगा।

जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज

बारिश और बर्फबारी ना होने के कारण प्रदेश में सूखी ठंड सता रही है। मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पर्वतीय इलाकों में नौ जनवरी को बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। जिस से ठंड बढ़ने के आसार हैं। बारिश होने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।

घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। शनिवरा को घना कोहरा छाने का ऊधमसिंह नगर में ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। नौ जनवरी से बारिश होने से कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम के पैटर्न में हो रहा है बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा है कि बीते साल भी ऊंचाई वाले इलाकों में देरी से ही बर्फबारी हुई थी। उनका कहना है कि इसका मुख्य कारण तापमान में बढ़ोतरी होना है। मौसम शुष्क रहने के कारण प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें