UttarakhandHighlight

तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान, अब डिजिटल स्पीड साइन बोर्ड रखेगा आप पर नजर

प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए यातायात निदेशालय की ओर से देहरादून समेत चार जिलों में डिजिटल स्पीड साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इससे सड़क पर आवाजाही कर रहे वाहन स्वामी को उनकी गाड़ी की गति की सूचना मिलेगी। यातायात निदेशालय के अनुसार साइन बोर्ड की मदद से प्रदेश में बढ़ रहे हादसों को रोका जा सकता है।

डिजिटल स्पीड साइन बोर्ड रखेगा वाहन चालकों पर नजर

यातायात निदेशालय की ओर से प्रदेश के चार जिलों में कुल 10 जगह डिजिटल स्पीड साइन बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक व निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन ने बताया कि रडार स्पीड साइन बोर्ड गतिसीमा का एक हाईटेक उपकरण होता है। जो सड़क पर लगाया जाता है ताकि वाहन चालकों को उनकी गाड़ी की गति की सूचना मिल सके।

वाहनों की गति को मापेगा साइन बोर्ड

यह साइन बोर्ड रडार तकनीक का उपयोग करता है जो आगे आ रहे वाहनों की गति को मापने के लिए होती है। जब कोई वाहन इस साइन बोर्ड के पास से गुजरता है, तो उसकी गति साइन बोर्ड पर प्रदर्शित हो जाती है। जैसे अगर गति सीमा 20 निर्धारित की गई है तो यह 20 तक एम्बर लाईट ब्लिंक करेगा और अगर 20 से ऊपर किसी वाहन चालक की गति होगी तो यह लाल लाईट ब्लिंक करेगा।

वाहनों की गति को निर्धारित रखने के लिए करेगा प्रेरित

मुख्तार मोहसिन ने बताया कि यह एक सुरक्षा उपाय के रूप में भी काम करता है क्योंकि यह वाहन चालकों को अपनी गाड़ी की गति को निर्धारित गति में रहने के लिए प्रेरित करता है और सुरक्षित गति चेतावनी प्रदर्शित करता है। गति सीमा देखने के बाद वाहन चालकों पर एक मनौवेज्ञानिक दबाव आएगा। अगर उनके वाहन की रफ्तार अधिक होगी तो वह अपने वाहन की रफ्तार को स्वयं से कम कर लेंगे।

इन जिलों में लगाए हैं साइन बोर्ड

इसके साथ ही यदि किसी वाहन में बच्चे बोर्ड को देखेगें तो वह अपने माता-पिता या संरक्षक को बतायेगे कि आपके वाहन की गति अधिक है या कम। जिससे वह बच्चे भविष्य के लिए गति-सीमा के पालन के लिए प्रेरित होगे। बता दें देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर ओर नैनीताल में ये साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

इन जगहों पर लगाए है साइन बोर्ड

देहरादून

नियल हिल्स अपार्टमेंट्स हरिद्वार बाईपास
राजपुर रोड नियर होटल सनराईज
ईसी रोड़ नियर सीएसडी डिपो आराघर

हरिद्वार

गुरुकल कांगड़ी नियर सिंहद्वार
झबरेड़ा तिराहा मंगलौर
भगवानपुर फ्लाईओवर

उधम सिंह नगर

गदरपुर बाजार
पुलिस आउट पोस्ट बरा थाना पुलभुट्टा
लालपुर मार्केट थाना किच्छा

नैनीताल

दाबका से कालाढूंगी नियर कारा रिसोर्ट थाना कालाढूंगी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें