HighlightUttarakhand Weather News

नए साल पर पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। नए साल के आगाज के साथ ही प्रदेश में मौसम और ज्यादा बिगड़ेगा। जहां एक ओर पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।

नए साल पर पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने नए साल पर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी।

मैदानों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहराम छाने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा छाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

तापमान में कमी के चलते जमने लगे झरने

प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार तापमान में कमी के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में नदी और नाले जमने लगे हैं। नीति घाटी में तापमान की कमी के कारण झरने जम गए हैं और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के कारण प्रदेश ऊंचाई वाले इलाकों में चोटियां सफेद हो रही हैं। औली से लेकर मुनस्यारी तक पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें