HighlightUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में नए साल का आगाज होगा कड़ाके की ठंड के साथ, बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ होने जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

नए साल का आगाज होगा कड़ाके की ठंड के साथ

नए साल पर उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने 30-31 दिसंबर और एक जनवरी को पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

इन पांच जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के कार्यवाहक निदेशक डॉ. रोहित थपलियाल के मुताबिक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर 30 दिसंबर से दिखाई देगा। जिसकी वजह से 31 और एक जनवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेग। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इन जिलों के तीन हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

मैदानी इलाकों में छाया रहेगा कोहरा

जहां एक ओर पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है। रिद्वार और यूएसनगर जनपदों में सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। तीन दिनों तक दोनों जिलों में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें